Gold Silver Price: चार दिन की गिरावट के बाद सोना-चांदी में जोरदार वापसी, दामों में रिकॉर्ड उछाल

सोने-चांदी के दाम ने छुआ आसमान

Gold Silver Price: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा भारत के साथ ट्रेड डील के ऐलान और भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाए जाने के बाद घरेलू वित्तीय बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। एक तरफ भारतीय शेयर बाजार में तूफानी उछाल दर्ज किया गया, तो दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतें भी रॉकेट की रफ्तार से ऊपर चढ़ गईं।

पिछले चार कारोबारी दिनों तक लगातार गिरावट झेलने के बाद अब सोना और चांदी दोनों में जोरदार वापसी देखने को मिल रही है। भारी करेक्शन के बाद निवेशकों की ताजा खरीदारी से कीमती धातुओं के भाव में मजबूत उछाल आया है।

1 april digital
Digital Payment Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे डिजिटल पेमेंट के नियम, RBI के नए सुरक्षा प्रावधान लागू

MCX पर चांदी ₹30,000 उछली, सोना ₹8,000 महंगा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर दोपहर 3 बजे तक 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब ₹30,000 की तेजी के साथ ₹2.66 लाख प्रति किलो के ऊपर कारोबार कर रही थी। वहीं सोना भी ₹8,000 से ज्यादा चढ़कर ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव में यह तेजी हाल की तगड़ी गिरावट के बाद आई है, जिसमें दोनों धातुओं ने अपने रिकॉर्ड हाई से भारी करेक्शन देखा था।

holiday 1
21 March Holiday: 21 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद

चार दिन में 2 लाख रुपये से ज्यादा टूटी थी चांदी

गौरतलब है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी ने ₹4.20 लाख प्रति किलो के पार पहुंचकर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था। इसी दौरान सोना भी ₹1.93 लाख प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल-टाइम हाई पर था।

हालांकि, इसके बाद इन कीमती धातुओं में जोरदार बिकवाली देखने को मिली। महज चार दिनों के भीतर चांदी करीब ₹1.95 लाख टूटकर ₹2.25 लाख प्रति किलो तक आ गई थी। वहीं सोने की कीमतों में भी करीब ₹56,000 की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह ₹1.37 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर तक फिसल गया था।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
ration kerosene update: केरोसिन को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्यों को जारी हुआ नया आदेश

एक बार फिर शुरू हुई रैली

अब भारत–अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े सकारात्मक संकेतों और वैश्विक बाजारों में सुधरते सेंटीमेंट के बीच सोना और चांदी में एक बार फिर तेजी की रैली शुरू होती नजर आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले सत्रों में इन कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में तेजी का रुख जारी रह सकता है।

छुट्टियांं
10 March Holiday: आज छुट्टी है या नहीं? 10 मार्च को खुलेंगे बैंक, स्कूल और बाजार – जानिए पूरी स्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *