Holiday 31 Jan: 31 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, छुट्टी का हुआ ऐलान

Holiday 31 Jan: 31 जनवरी को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, छुट्टी का हुआ ऐलान

Holiday 31 Jan: श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 31 जनवरी 2026 को जिला जालंधर में निकाली जाने वाली विशाल शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों की धार्मिक भावनाओं तथा विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला जालंधर की सीमा में आने वाले सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में पूरे दिन की छुट्टी घोषित की है।

जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे
Rohtak Zila Parishad fight: जिला परिषद की बैठक में बवाल: वाइस चेयरमैन और पार्षद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, यह अवकाश 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को लागू रहेगा। प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था और भीड़ को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

28 day recharge plan: मोबाइल रिचार्ज को लेकर संसद में उठा बड़ा मुद्दा, 12 महीने में क्यों करना पड़ता है 13 बार रिचार्ज?
28 day recharge plan: मोबाइल रिचार्ज को लेकर संसद में उठा बड़ा मुद्दा, 12 महीने में क्यों करना पड़ता है 13 बार रिचार्ज?

हालांकि, आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों या कॉलेजों में बोर्ड या यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, उन संबंधित कक्षाओं पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। ऐसे संस्थानों में परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों में नई तैनाती
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 अधिकारियों के ट्रांसफर, कई जिलों में नई तैनाती

जिला प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों से आदेशों का सख्ती से पालन करने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सहयोग करने की अपील की है।

गैस सिलेंडर के बढ़े दाम
LPG Cylinder Price Hike:महंगाई का बड़ा झटका: घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़े, अब इतने रुपये देना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *