Police Transfer: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में DCP (डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस), ADCP (एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस) और SP (सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के इस फैसले को कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया अहम कदम माना जा रहा है।
जारी आदेशों के अनुसार, एक IPS अधिकारी और कई PPS अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और शाखाओं में तैनात किया गया है। वहीं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बिक्रमजीत सिंह बराड़ को एसपी डेराबस्सी के साथ-साथ एसपी AGTF (पंजाब) और एसपी ऑपरेशंस (OFTEC) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की सूची
- विनीत अहलावत (IPS) – SP इन्वेस्टिगेशन, जालंधर रूरल
- परमिंदर सिंह (PPS) – DCP मुख्यालय, जालंधर
- राकेश कुमार यादव (PPS) – ADCP-II, जालंधर
- हरिंदर सिंह (PPS) – SP इन्वेस्टिगेशन, कपूरथला
- प्रभजोत सिंह – SP इंटेलिजेंस विंग, पंजाब
- राजिंदर कुमार – SP इंटेलिजेंस विंग, पंजाब
- दीप कमल – SP इंटेलिजेंस विंग, पंजाब
- आकाशदीप सिंह औलख (PPS) – SP इंटेलिजेंस विंग, पंजाब
- देव सिंह (PPS) – ADCP-III, लुधियाना
- कंवलप्रीत सिंह (PPS) – ADCP इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी, लुधियाना
- गुरप्रताप सिंह सहोटा (PPS) – SP सुरक्षा व ट्रैफिक, तरनतारन
- मनप्रीत शिनमार (PPS) – SP इन्वेस्टिगेशन, होशियारपुर
- सुखनाज सिंह (PPS) – SP ANTF, पंजाब, SAS नगर
- गगनेश कुमार (PPS) – असिस्टेंट कमांडेंट, 5वीं IRB, अमृतसर
- बलजीत सिंह (PPS) – SP PBI, तरनतारन
- रमनदीप सिंह (PPS) – SP PBI, बटाला
- खुशबीर कौर (PPS) – SP मुख्यालय, बटाला
- बिक्रमजीत सिंह बराड़ (PPS) – SP डेराबस्सी, साथ ही SP AGTF (पंजाब) व SP ऑपरेशंस (OFTEC) का अतिरिक्त कार्यभार
सरकार के इस फैसले से पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। नए पदस्थापित अधिकारियों को जल्द ही अपने-अपने पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।