Kurukshetra Bypass: कुरुक्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात! नया फोरलेन हाईवे बनेगा, bypass से मिलेगी जाम से राहत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर को जल्द ही नए हाईवे की बड़ी सौगात मिलने जा रही है।

Kurukshetra Bypass: हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर को जल्द ही नए हाईवे की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में कैथल से यमुनानगर तक फोरलेन हाईवे बनाने की घोषणा की है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इसके साथ ही कुरुक्षेत्र बाईपास प्रोजेक्ट पर भी काम तेज होने की उम्मीद है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बाईपास के लिए तीन अलग-अलग विकल्प तैयार किए हैं। सरकार जल्द इनमें से एक विकल्प को मंजूरी दे सकती है। बाईपास बनने से शहर में लगने वाले रोजाना के जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

गुरुग्राम में बनेगा 100 एकड़ का वेडिंग जोन
Gurugram Wedding Zone: गुरुग्राम में बनेगा 100 एकड़ का वेडिंग जोन, मेट्रो और एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी

35 से 37 किलोमीटर तक होंगे बाईपास के विकल्प

NHAI ने कुरुक्षेत्र बाईपास के लिए तीन विकल्प तैयार किए हैं, जिनकी दिशा और लंबाई अलग-अलग है।

  • पहले विकल्प में बाईपास दक्षिण दिशा में बनेगा और इसकी लंबाई लगभग 36.9 किलोमीटर होगी।
  • दूसरे विकल्प में बाईपास उत्तर दिशा में बनाने का प्रस्ताव है, जिसकी लंबाई लगभग 37.1 किलोमीटर होगी।
  • तीसरे विकल्प में बाईपास फिर से दक्षिण दिशा में बनेगा, लेकिन यह शहर के काफी करीब से गुजरेगा और इसकी लंबाई करीब 35.2 किलोमीटर होगी।
bypass का नक्शा

NHAI ने कराया ट्रैफिक सर्वे

NHAI की ओर से तीनों विकल्पों का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। लोगों की सुविधा और ट्रैफिक की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जल्द ही इनमें से किसी एक विकल्प को मंजूरी मिल सकती है।

Gurugram Metro New Line A new metro line will be built in
Gurugram Metro New Line: गुरुग्राम में बनेगी नई मेट्रो लाइन, जानिए किन-किन सेक्टरों से गुजरेगी लाइन

इसके लिए NHAI की एजेंसी ने पिहोवा, मथाना गांव और यमुनानगर के पास दामला गांव में ट्रैफिक सर्वे भी किया है। इसी सर्वे के आधार पर तीनों प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं।

पिहोवा से लाडवा तक होगा फोरलेन निर्माण

NHAI अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती चरण में पिहोवा से NH-152D हाईवे से लेकर मथाना के पास बीड़ सोंटी गांव तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी तैयार हो चुकी है।

Haryana: Board Biwani
School Timing Change: हरियाणा के स्कूलों का समय बदला, 9 मार्च से लागू होगा नया नियम

हालांकि पूर्व राज्यमंत्री ने सुझाव दिया है कि ज्योतिसर से दिल्ली की ओर उमरी या खानपुर कोलियां से होते हुए मथाना तक बाईपास बनाया जाए।

कुरुक्षेत्र से होकर गुजरेगा नया हाईवे

बजट में कैथल-ढांड-पिपली-रादौर-यमुनानगर रूट को फोरलेन बनाने की घोषणा भी की गई है। इसके बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा।

ड्यूटी में लापरवाही पर 7 पर्यवेक्षक हटाए
Haryana Board 2026: हरियाणा बोर्ड की सख्ती: नकल करते 30 छात्र पकड़े, ड्यूटी में लापरवाही पर 7 पर्यवेक्षक हटाए

यह हाईवे NH-152D, नेशनल हाईवे-44 और अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने से कुरुक्षेत्र और आसपास के इलाकों में परिवहन व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *