Haryana Board 2026: हरियाणा बोर्ड की सख्ती: नकल करते 30 छात्र पकड़े, ड्यूटी में लापरवाही पर 7 पर्यवेक्षक हटाए

ड्यूटी में लापरवाही पर 7 पर्यवेक्षक हटाए

Haryana Board 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से प्रदेशभर में आयोजित सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) और डीएलएड (री-अपीयर) की परीक्षाएं शुक्रवार को नकल-रहित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों के निरीक्षण के दौरान अनुचित साधनों के 30 मामले दर्ज किए गए, जबकि परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 7 पर्यवेक्षकों को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया।

बोर्ड प्रवक्ता के अनुसार सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में 1,44,908 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि डीएलएड (री-अपीयर) परीक्षा में 867 छात्र-अध्यापकों ने भाग लिया।

Gurugram Metro New Line A new metro line will be built in
Gurugram Metro New Line: गुरुग्राम में बनेगी नई मेट्रो लाइन, जानिए किन-किन सेक्टरों से गुजरेगी लाइन

कई जिलों में उड़नदस्तों की जांच

बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चरखी दादरी में 1 और भिवानी में 2 नकल के मामले पकड़े गए।

झज्जर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडरावन में निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। यहां लगभग सभी कमरों में परीक्षार्थियों को छोटे प्रश्न हल करवाए जाने के संकेत मिले। कुछ परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्रों पर भी उत्तर लिखे हुए पाए गए। जांच में केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षक अमला भी मामले में शामिल पाया गया। साथ ही केंद्र पर लिपिक की नियुक्ति की स्वीकृति भी नहीं मिली और कई अन्य अनियमितताएं भी सामने आईं।

Haryana: Board Biwani
School Timing Change: हरियाणा के स्कूलों का समय बदला, 9 मार्च से लागू होगा नया नियम

कई जिलों में परीक्षा व्यवस्था ठीक

बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने अपने उड़नदस्ते के साथ कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती मिली। वहीं बोर्ड सचिव के उड़नदस्ते ने जींद के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो मिलने पर केस

भिवानी से संचालित आरएएफ-07 उड़नदस्ते ने कैथल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाडला-01 में निरीक्षण के दौरान एक परीक्षार्थी के मोबाइल में प्रश्नपत्र की फोटो बरामद की। इस पर अनुचित साधन का केस दर्ज किया गया और केंद्र अधीक्षक को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही वहां ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षक नरेश कुमार (टीजीटी सामाजिक विज्ञान) को ड्यूटी से हटा दिया गया।

crime
Jhajjar Crime News: झज्जर में वकील की बेरहमी से हत्या, बार एसोसिएशन ने किया काम बंद

ड्यूटी में लापरवाही पर कई पर्यवेक्षक हटाए

परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही के चलते विभिन्न केंद्रों से कई पर्यवेक्षकों को हटाया गया। इनमें वरुण यादव, रणजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार और सोमबीर सिंह मलिक सहित कुल 7 पर्यवेक्षक शामिल हैं।

इसके अलावा सरस्वती विद्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटवाल के 300 मीटर के दायरे में स्थित एक विद्यालय की तीन अध्यापिकाओं के पास परीक्षा से संबंधित सामग्री और मोबाइल मिलने पर केंद्र अधीक्षक को उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Doctor strike
Karnal Breaking News: करनाल डॉक्टर्स की हड़ताल, पुलिसवाले ने मारा था डॉक्टर को थप्पड़?

7 मार्च को 2.19 लाख से अधिक परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि 7 मार्च को सैकेण्डरी के ऐच्छिक विषयों और डीएलएड (री-अपीयर) की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 2,19,023 परीक्षार्थी और छात्र-अध्यापक शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *