Gurugram road connectivity issue: गुरुग्राम के सेक्टर 58 से 115 तक बड़ी राहत! सड़कों को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए पूरी खबर

Gurugram road connectivity issue: गुरुग्राम के सेक्टर 58 से 115 तक बड़ी राहत! सड़कों को लेकर बड़ा ऐलान, जानिए पूरी खबर

Gurugram road connectivity issue: Gurugram के सेक्टर 58 से 115 तक के नए विकसित इलाकों में वर्षों से अधूरी सेक्टर सड़कों और खराब कनेक्टिविटी की समस्या ने निवासियों की परेशानी बढ़ा रखी है। कई सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी आंतरिक सड़कें अब तक विकसित नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण लोगों को रोजाना जाम, धूल-कीचड़ और आपातकालीन सेवाओं में देरी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच राज्य बजट के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा इन सड़कों के निर्माण को लेकर की गई घोषणा को एक बड़ा और निर्णायक कदम माना जा रहा है। क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी और रिहायशी परियोजनाओं के बावजूद बुनियादी ढांचे का विकास उसी अनुपात में नहीं हो पाया, जिससे लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जज लिसा गिल का आंध्रप्रदेश हुआ ट्रांसफर, जानिए बड़ी वजह
Justice Lisa Gill transfer: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की जज लिसा गिल का आंध्रप्रदेश हुआ ट्रांसफर, जानिए बड़ी वजह

सरकार करेगी भूमि अधिग्रहण

बजट भाषण में सरकार ने स्पष्ट किया है कि 24 मीटर चौड़ी आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण स्वयं सरकार करेगी। इससे वर्षों से लंबित इस समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। इस फैसले से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को भी गति मिलने की संभावना है।

आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया

द्वारका एक्सप्रेस-वे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयोजक सन्नी दौलताबाद ने कहा कि बजट में इस घोषणा का आना ऐतिहासिक पल है और यह फैसला लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि इस योजना के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की जाए और जल्द काम शुरू किया जाए।

Haryana school admission rule: हरियाणा में बदली बच्चे के एडमिशन की उम्र, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, जानिए पूरी खबर
Haryana school admission rule: हरियाणा में बदली बच्चे के एडमिशन की उम्र, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, जानिए पूरी खबर

सेक्टर 107 की एम3एम वुडशायर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष स्वराज वर्मा ने कहा कि कई सेक्टरों में बुनियादी सड़क कनेक्टिविटी तक नहीं है, जिससे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी पहुंचने में दिक्कत होती है।

सेक्टर 99ए स्थित परीना कोबान आरडब्ल्यूए की महासचिव सरिता जायसवाल के अनुसार सरकार ने वर्षों पुरानी मांग को समझा है और अब इसे तेजी से लागू करने की जरूरत है।

गुरुग्राम में बनेगा 100 एकड़ का वेडिंग जोन
Gurugram Wedding Zone: गुरुग्राम में बनेगा 100 एकड़ का वेडिंग जोन, मेट्रो और एक्सप्रेसवे से होगी सीधी कनेक्टिविटी

वहीं सेक्टर 108 के रहेजा वेदांता आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष आलोक पांडेय का कहना है कि सड़कों की कमी के कारण पूरे इलाके का विकास प्रभावित हो रहा था, जबकि पारस डुएस सेक्टर 106 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक दत्ता ने कहा कि घोषणा स्वागत योग्य है, लेकिन इसे समयबद्ध तरीके से लागू करना सबसे अहम होगा।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर को जल्द ही नए हाईवे की बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
Kurukshetra Bypass: कुरुक्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात! नया फोरलेन हाईवे बनेगा, bypass से मिलेगी जाम से राहत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *